मसूरी। सर्वे मैदान में होटल कर्मियों के बीच नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मसूरी के दस से अधिक होटलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का उदघाटन वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर ने रीबन काट कर किया।
सलीम अहमद के तत्वाधान में आयोजित होटल वर्कर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच लाइट ऑफ लंढौर व रमाडा के बीच खेला गया जिसमें रमाडा ने निर्धारित आठ ओवर में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच जान कनेक्ट व द वैलकम सवॉय के बीच खेला गया जिसमें जान कनेक्ट ने द वैलकम सवॉय को 20 रन से हराकर प्रतियोगिता में बनाये रखा। वहीं तीसरा मैच रेडीसन व स्टर्लिग के बीच खेला गया जिसमें रेडीसन ने स्टर्लिग को 31 रन से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। इस मौके पर आयोजक सलीम अहमद ने बताया कि हर वर्ष मसूरी के होटलों के कर्मचारियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है, ताकि वे स्वस्थ्य रहें व उनका मनोरंजन हो सके। इस मौके पर बिजेंद्र पुंडीर, सलीम अहमद, राज कुमार, सुनील, अनिल गुप्ता, पालिका सभासद विजय बिंदवाल, सहित सभी होटलों के एचआर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका शाहरूख, नरेंद्र पंवार परविंद रावत, ने की व स्कोरर गौरव पवांर रहे।

