मसूरी। उत्तराखंड भाजपा विदेशी मामलो के विभाग राज्य संयोजक वरूण राज सिंह भंडारी ने कहा कि जब तक देश या प्रदेश में ढांचागत विकास नहीं होगा, युवाओं के लिए करियर कांउंसलिग नहीं होगी तो आगे नहीं बढ सकते। बच्चों को दसवी के बाद उनकी दिशा तय करने के लिए काउंसिलग होनी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सभी के पास पैसा नहीं होता, जो बच्चे 12वीं पास करते है उनकी करियर काउंसलिग होनी चाहिए बल्कि दसवी पास करने के बाद उसे एक दिशा देनी चाहिए ताकि वह उसी क्षेत्र में आगे बढे। उन्होंने कहा कि युवाओं का मार्ग दर्शन किया जाना जरूरी है विजन की कमी से यहां का बच्चा पिछड़ जाता है, विकसित भारत एक संकल्प है उसमें विजन डाक्यूमेंट है उसमें एजुकेशन, एग्रीकल्चर, स्पेस टेक्नोलाजी, डेटा सेंटर, आदि की बात होती है अगर यहां डेटा सेंटर ही खुले तो उसमें बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता हो उनका विजन डाक्यूमेंट होना चाहिए, यहां के नेता यहां के युवाओ के बारे में सोचे। ऐसे आंकडे निकालने चाहिए कि यहंा कितने शिक्षित है दसवी पास है, बारहवी पासं है, इसकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मसूरी में गांव के बच्चे होटलो में नौकरी करते है लेकिन उनका प्रशिक्षण होना चाहिए, उन्हें अपडेट अपग्रेट होना पडेगा, बेसिक कंप्यूटर, तकनीकि सिखाई जानी चाहिए, यही भविष्य है आधुनिक तकनीकि से जुडना पडेगा वरना वह फेलियर ही रहेगा। युवा को आगे बढाया जाना चाहिए यह भारत युवाओं का है, गुड गवर्नेंस की बात होनी चाहिए, जी 20 में भी यहीं बात होती है, तकनीकि बढ रही है ताकि समय कम लगे, लेकिन सल्युशन देने वाला होना चाहिए, स्मार्ट सिटी की बात करते है लेकिन स्मार्ट शिक्षा का होना जरूरी है एआई का जमाना है उसका उपयोग करना चाहिए। नेताओं के पोस्टर लगे है मिशन 2027 उसके आगे कुछ नहीं। किसी पर दोषी ठहराना उचित नहीं है बल्कि सिस्टम में आकर उसे ठीक करना होगा।