मसूरी। सातवीं सुनील रावत स्मृति सेवन ए साइड डे नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नवचेतन ने यमकेश्वर को हरा कर अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो पाया जिसके बाद पेनाल्टी शूट में नवचेतन ने यमकेश्वर को 4-2 से हरा दिया।
इससे पहले हैप्पी वैली स्पोर्ट्स समिति के तत्वाधान में आयोजित डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल मुकाबला नवचेतन बनाम एमयूएफसी के बीच खेला गया जिसमें कि नवचेतन ने एमयूएफसी को 1-0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पार्टन एफसी दिल्ली और यमकेश्वर के बीच खेला गया जिसमें कि यमकेश्वर ने स्पार्टन एफसी दिल्ली को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई अंडर 16, 40 प्लस, और ओपन वर्ग में किया गया जिसमें कि उत्तराखंड एवं चंडीगढ़, दिल्ली कई राज्यों से लगभग 71 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता समाप्त होने पर विजेता टीम को 81000 रूपये व विजेता टॉफी और व्यक्तिगत ट्रॉफी दी गयी वहीं उपविजेता टीम को 41000 व उपविजेता टॉफी और व्यक्तिगत ट्रॉफी दी गयी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतियोगिता-मनवीर बर्त्वाल (नवचेतन), सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर प्रतियोगिता- राहुल रांगड (नवचेतन), सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक प्रतियोगिता नितिन बुटोला (यमकेश्वर), गोल्डन बूट देवांशु देबू ( नवचेतन ) को दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार व अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संचालन अनिल सिंह अन्नू, परविंद रावत व अमित पंवार ने किया। नर्णायक की भूमिका मनीष, अभिषेक, और अनीष क्षेत्री ने निभाई।। इस मौके पर अजय मार्क, जगपाल गुस्साई, नवीन शाह, उमेद मेहरा, धर्मेंद्र नेगी, दक्ष पंवार, नीरज गर्ग, संदीप गोयल, अतिन गोयल, वीरेंद्र पंवार जिप्सी, वीरेंद्र पंवार, मनोज गर्ग, सुरेंद्र रावत, समिति के सदस्य नरेंद्र रावत, नरेंद्र थापा, सुशील नेगी, स्वराज राणा, अमित पंवार, रवीन्द्र रावत, राहुल रांगड, मनोज थापा, अनिल सिंह अन्नू, मनोज, कमलेश, मनवीर बर्त्वाल, हिमांशु सजवाण, सुरेश सुखौती, दीपक मेहर, पदम थापा, मनवीर तोमर आदि उपस्थित रहे।

