मसूरी। गत दिवस भारी बारिश व तेज हवाओं के कारण मालरोड झूलाघर पर सौ फीट ऊंचें राष्ट्रीय ध्वज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसें मौसम के ठीक होते ही एमडीडीए ने उतार कर नया ध्वज लगा दिया है।
पर्यटन नगरी में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए मालरोड झूलाघर शहीद स्थल पर सौ मीटर उंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था जो खासा आकर्षण का केंद्र है व इसे देख पर्यटकों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है व गर्व का अनुभव होता है लेकिन गत दिवस की बारिश व तेज हवाओं के चलने से राष्ट्रीय ध्वज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि बारिश रूकने व मौसम में सुधार होते ही ध्वज बदल दिया जायेगा व जैसे ही मौसम खुला एमडीडीए ने क्षतिग्रस्त ध्वज उतार नया ध्वज चढा दिया जो अब पूरे सम्मान के साथ फहरा रहा है।

