मसूरी। इनरव्हील क्लब ने मसूरी के निकरटवर्ती क्षेत्र की दो गरीब लड़कियों को जिनकी शादी आगामी दिनों में होनी है को एक सादे समारोह में शादी का सामान उपलब्ध कराया व उन्हें शगन भी दिया।
कुलड़ी स्थित एक होटल के प्रांगण में इनरव्हील क्लब ने दो गरीब लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध कराया जिससे उनकी शादी हो सके। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष किरन त्रिपाठी ने बताया कि इनरव्हील क्लब हर शादी के सायों में ऐसी जरूरतमंद लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध कराता है जिनका परिवार शादी कराने में समक्ष नहीं होता। इसके लिए क्लब को आवेदन किया जाता है व उसके बाद क्लब पूरी जानकारी हासिल करने के बाद शादी का सामान उपलब्ध कराता है, सभी जरूरी सामान क्लब की सदस्य अपने खर्चे से खरीदकर उपलब्ध कराती है, इसके लिए किसी का सहयोग नहीं लिया जाता। जिन दो लड़कियों को शादी का सामान दिया गया उसमें दोनों को दो दो गददे, बैड शीट, साड़ियां ,सूट, दो प्रेशर कुकर, डिनर सैट, सहित सजावट व श्रृंगार का सामान व अन्य उपहारों के साथ ही राशन दिया जाता है जिसमें आटा, चावल, दालें, तेल, मसाले, चीनी, बेसन, चायपत्ती सहित अन्य सभी सामान दिया जाता है। वहीं दोनो लड़कियों को क्लब की ओर से शगन भी दिया गया व उनको शादी की शुभकामनाएं भी दी गयी। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष किरन त्रिपाठी, हर्षदा वोहरा, मनीषी संघल, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, सारिका अग्रवाल, अनीता डबराल, अनु गर्ग, रीता जैन, सहित दोनो लड़किया व उनके परिजन मौजूद रहे।