बचपन प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

मसूरी। बचपन प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में नृत्य, कविता पाठ, स्टोरी टेलिंग आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सपना गोयल ने वर्षभर की शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया।
बचपन प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि सिने अभिनेत्री, व सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी इंद्राणी पांधी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंद्राणी पांधी ने कहा कि बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वह उत्कृष्ट था जिसके पीछे स्कूल की शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत रही। उन्होंने इसके लिए प्रधानाचार्या सपना गोयल का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने नन्हें बच्चों के सुंदर कार्यक्रम को देखने व उनकी प्रतिभा से परिचय कराने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य है लेकिन उन्हें तराशने का कार्य शिक्षक करते है व आगे भी इसी तरह से बच्चों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते रहे जिससे वे आने वाले समय में विद्यालय व मसूरी का नाम रौशन करेगे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से विद्यालय को पूरा सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर आरएन भार्गव इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनुज तायल ने कहा कि यह विद्यालय आरएन भार्गव ने चार साल पहले शुरू किया था, जो देश में चल रहे 15सौ विद्यालयों में एक है, यह मसूरी का पहला विद्यालय है जहां ऑल इंडिया का सलेबस पढाया जाता है उन्होंने कहा कि यहां पर बच्चों की पढाई बहुत अच्छी तरह से की जाती है वहीं शिक्षक बच्चों की प्रतिभा को निखार रहे है व आगे बढा रहे है, बच्चों में कई क्षमताएं होती है, व शिक्षकों की कड़ी मेहनत से उनकी प्रतिभा को मंच दिया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंद्राणी पांधी सहित अनुज तायल, नीरज अग्रवाल, विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।