मसूरी। मालरोड कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल के सभागार में युवा लेखक शुभ बिश्नोई की आरएसएस विस्तारों के जीवन पर आधारित पुस्तक राष्ट्र का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा के प्रवक्ता व मसूरी विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, संजय विश्नोई ने किया। इस मौके पर युवा लेखक व आरएसएस कार्यकर्ता शुभ बिश्नोई ने कहा कि इस पुस्तक में उन्होंने आरएसएस के विस्तार के रूप में किए गये कार्यो व उसमें आयी परेशानियों के बारे में विस्तार से लिखा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस में जाने के बाद मेरे सोचने, समाज व जीवन को देखने का नजरिया बदल दिया। राष्ट्रव्रत का अर्थ राष्ट के प्रति संकल्प जो केवल शब्दो में नहीे बल्कि कर्मों, आचारणों व विचारों व चरित्र में दिखाई दे। राष्ट्र निर्माण केवल सीमा के सैनिक, संसद में बैठे जनप्रतिनिधि व बडे पदो पर बैठे लोग ही नहीं करते बल्कि राष्ट्र निर्माण हर व्यक्ति का दायित्व है जो वह समाज के लिए कुछ करता है। स्वयं सेवक को समझने के लिए उनसे जुडे लोगों को समझना होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शुभ बिश्नोई ने छोटी उम्र में आरएसएस विस्तारकों के जीवन पर पुस्तक लिख कर बड़ा कार्य किया है उनका परिवार पूरी तरह से संघ से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ ने उस समय कार्य किया जब विपरीत परिस्थियां थी, उस समय देश में वामपंथ की विचारधारा चल रही थी ऐसे समय में कार्य करना बहुत कठिन होता था लेकिन आज वांमपंथी विचार धारा उतार की ओर है व संघ देश ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी छोटी उम्र में संघ से जुडे तब भाजपा को नहीं जानते थे। उन्होंने कहा कि बिना शाखा में जाये संघ को नही समझा जा सकता। उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्रवाद की बात करता है अगर देश होगा तो हम होंगे, यह संघ के कार्यों का ही प्रतिफल है कि आज पूरा देश भगवा हो गया। इस मौके पर मसूरी विधानसभा प्रभारी विनय गोयल ने कहा कि वह स्वंय सेवक संघ के पहले पंाच संघ परिवार में से हूं, यह सौभाग्य है। उसी से विचारधारा बनी, संघ को समझने के लिए उसके विचारों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी व संघ की स्थापना 1925 में हुई लेकिन वामपंथी के कई विभाजन हुए और आज समाप्ति के कगार पर है जबकि संघ का कोई विभाजन नहीं हुआ, और आज उसी विचारधारा की प्रेरणा से भारत पूरे विश्व में अग्रणी है व विश्वगुरू बनने के रास्तें पर पहुंच चुका है। संघ के प्रचारक, विस्तार देश व समाज के लिए कार्य करते है। जो देश हमें सबकुछ देता है उसे देने के लिए भी आगे आना होगा व तभी भारत माता विश्वगुरू बन सकेगी। इस मोके पर पालिकध्यक्ष मीरा सकलानी ने शुभ विश्नोई को पुस्तक लिखने पर बधाई दी व कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से संघ के साथ काम करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया है जो युवा साथियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि संघ के प्रति जो मिथक समाज में बना है, उसे इस पुस्तक के माध्यम से जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर संजय विश्नोई, अंकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, जगजीत कुकरेजा, अरविंद सेमवाल, पुष्पा पडियार, प्रमिला नेगी, अनिल गोयल, अनुज तायल, शिवानी भारती, ज्ञान गोयल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

