लायंस क्लब नेत्र परीक्षण शिविर में 150 का परीक्षण किया, 40 को चश्में वितरित किए।

मसूरी। लायंस क्लब ऑफ मसूरी ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रामादेवी इंटर स्कूल, मसूरी में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया, 70 छात्रों को निःशुल्क दवा दी गयी व 40 छात्रों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गये।

शिविर में विवेकानंद नेत्रालय देहरादून के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने छात्रों के नेत्रों का परीक्षण किया जिसमें डॉ स्वाति महाजन, डॉ सतोष कुमार , पीयूष भारती, रोहित भंडारी, रमेश भंडारी आदि ने छात्रों के आंखों की जांच की तथा उन्हें आंखों की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में रामा देवी स्कूल और बचपन प्ले स्कूल के 150 बचों का चेक अप किया गया जिसमें 70 छात्र को निःशुल्क दवाइयां दी गई 40 छात्र को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते उनकी नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में इंटरनेशनल डायरेक्टर एमजेएफ लायन विनय मित्तल, दीपाली मित्तल, आदित्य गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रथम नवनीत अग्रवाल, गिरिराज माहेश्वरी मंडल उपाध्यक्ष द्वितीय, का शिविर में पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन राजन विरमानी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लायंस क्लब भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। इस मौके पर आर एन भार्गव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय भटट, लायंस क्लब मसूरी के अध्यक्ष राजन बिरमानी, सचिव अतुल अग्रवाल, अनुज गोयल,  आयुष बंसल, अशोक मित्तल, अजय अग्रवाल, गौरव गर्ग, उपेन्द्र पंवार, सतीश अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, सरिता गोयल, शिवाली गर्ग,  गौरव गर्ग, एम.पीएस .खुराना, नरेश अग्रवाल, आभा अग्रवाल, हरजिंदर खुराना, तेजपाल सिंह, वीपी चौधरी, उषा चौधरी, निशा विरमानी, लायन कुसुम पंवार, रमन जीत कौर, इंद्रजीत कौर, इंदर जीत सिंह, सहदेव सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।