मसूरी से शुरू हुई ज्ञान व आध्यात्म की शुरुआत, 8० शिष्यों के साथ मुक्ति यात्रा पर मसूरी पहुंचे मास्टर जी।

मसूरी। प्रसिद्ध आध्यात्मक गुरु राजेश कुमार मास्टर जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर जागृति और आत्मबोध की संभावना विद्यमान है। मुक्ति की यात्रा अपने वास्तविक स्वरूप को जानने, जीवनके गहरे उद्देश्य को समझने और आत्मज ज्ञान की ओर बढ़ने की यात्रा है। मसूरी और हरिद्वार मे ंआत्मज्ञान की अनुभूति के 19 वर्ष बाद, मास्टर जी अपने देश विदेश के लगभग 80 शिष्यों के साथ मसूरी में 15 से 24नवंबर 2026 तक आयोजित नौ दिवसीय आध्यात्मिक गुरू जी मुक्ति ट्रिप आत्म ज्ञान यात्रा पर लौटे हैं।
मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में मास्टर जी ने बताया कि नवंबर 2007 उनके जीवन का एक निर्णायक क्षण था, जब उन्हें इन स्थानों पर गहन आध्यात्मिक जागृति की अनुभूति हुई। आज वे उस अनुभव के सार को अपने शिष्यों के साथ साझा कर रहे हैं, जिनमें से कई वर्षों से उनसे जुड़े हुए हैं। इसका उददेश्य Cbse आध्यात्मिक यात्रा को और अधिक गहन बनाना है ताकि आत्मज्ञ़ानी व्यक्तितत्व खिल सके और जहाँ भी जाएँ, शांति, आनंद और परिवर्तन की सु्गंध फैलाएँ। उनका संकल्प है कि इन नौ दिनों में निर्मित होने वाला शक्तिशाली आध्यात्मिक वातावरण केवल मसूरी और हरिद्वार तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे भारत और आगे चलकर विश्व के लोगों को भी प्रेरित करे। उन्हांेने बताया कि पिछले 19 वर्षों में उन्होंने बिना किसी सोशल मीडिया मंच का उपयोग किए, निःस्वार्थ भाव से लाखों लोगों के साथ एक से एक संवाद के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने पाया कि चार पीढ़ियों के लोग, 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष की दादियों तक, खुशी से जीवन जी सकते हैं और जीवन का उत्सव मना सकते हैं। इसी अनुभव से प्रेरित होकर दिसंबर 2023 में मास्टर जी ने अपने ज्ञान को सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुँचाना शुरू किया और मास्टर जी नाम से मिशन 800 करोड़ की शुरुआत की। इसका संकल्प पृथ्वी के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। इसकी अनूठी हैप्पीनेस गारंटिड इस विश्वास को दर्शाती है कि स्थायी खुशी धन या भौतिक वस्तुओं से नहीं, बल्कि जीवन के गहरे सत्य को समझने और अपने वास्तविक स्वरूप को प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि उनके सभी कार्यक्रम, शिक्षाएँ और पहल पूरी तरह निः शुल्क हैं। सार्वजनिक मंचों से जुड़ने के बाद से मास्टर जी और उनके समुदाय ने लगभग 1200 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमंे से लगभग 400 कार्यक्रम स्वयं मास्टर जी ने किए है। दिल्ली, सशस्त्र बलों, पुलिस मुख्यालय, ओएनजीसी, आईसीएआई, तिहाड़ जेल जैस प्रतिष्ठित संस्थानों एवं संगठनों के साथ हुए कार्यक्रम और संवाद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और ग्लोबल स्पिरिचुअलिटी महोत्सव जैसे अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आयोजनों में भी भाग लिया है। अपनी आध्यात्मिक शिक्षाओं, जिनहें वाणियाँ कहा जाता है, के माध्यम से मास्टर जी गहन आध्यात्मिक सत्यों को सरल बनाकर दैनिक जीवन से जोड़ते है। इससे लोगों को स्वयं को समझने और जीवन की चुनौतियों का अधिक जागरूकता और शांति के साथ सामना करने में मदद मिलती है। उनके मिशन का एक प्रमुख कैंद्र आज का युवा वर्ग है। युवाओं में बढ़ते अकेलेपन, तनाव, चिंता, अवसाद, नींद संबंधी समस्याओं और अन्य भावनात्मक चुनौतियों को लेकर चितित मास्टर जी का मानना है कि भारत का भविष्य युवाओं के आंतरिक कल्याण पर निर्भर करता है। मास्टर जी का मानना है कि भारत को पुनः विश्वग्ुरु के स्थान पर स्थापित करने की शुरुआत आंतरिक परिवर्तन से होनी चाहिए। ऐसे व्यक्तियों को विकसित करके, जो स्वयं के भीतर शांति और आनंद का अनुभव करें और अपने जीवन जीने के तरीके से दूसरों को भी प्रेरित करें, वे भारत को एक बार फिर मानवता के लिए मार्गदर्शक और विश्व के लिए खुशियों का स्रोत बनते देखना चाहते हैं। मास्टर जी की वाणियाँ उनके यू टयूब चैनलो, मास्टर जी, और गौड होम जरनी निःशुल्क उपलब्ध हैं, जिससे विश्वभर के लोग उनकी शिक्षाओं तक पहँच सकें। जैसा कि मास्टर जी अक्सर कहते हैं. एक वाणी प्रतिदिन, सारे दुखों से मुक्ति की ओर। उनका संदेश सरल हैं खुशी ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हमें बाहर तलाशना है; इसे हम अपने भीतर ही खोज सकते हैं।