अल्ट्रा मैराथन के प्रोमो के लिए तीन व पांच किमी की दौड़ आयोजित की गयी।

मसूरी। आगामी 29 नवंबर को होने वाली अल्ट्रा मैराथन के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गयी वहीं मसूरी अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों को लेकर प्रमोशनल 3 और 5 किमी दौड़ आयोजित की गई। जो शहीद भगत सिंह चौक से प्रातः शुरू की गयी। दौड ग्रीन चौक, कैमल बैक रोड, आंबेडकर चौक, मॉल रोड, शहीद स्थल होते हुए पिक्चर पैलेस भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
अल्ट्रा मैराथन के प्रोमो के तौर पर यह दौड़ आयोजित की गयी। प्रातः सभी प्रतिभागी क्रास फिट में एकत्र हुए व उसके बाद शहीद भगत सिंह चौक से दौड शुरू की गयी। इस अवसर पर मसूरी मैराथन के आयोजक संदीप साहनी, रजत कपूर, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष सुरेश गोयल, कविता नेगी, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, गंगा सिंघल, तेनजिंग छिरिंग, प्रताप कंडारी आदि मौजूद रहे। वहीं इससे पूर्व अल्ट्रा मैराथन के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों के साथ एक बैठक की गयी। जिसमें अल्ट्रा मैराथन का प्रबंधन देख रहे अरिंदम बहल ने बताया कि मैराथन की पूरी तैयारी की जा चुकी है, अभी तक साढे चार सौ से अधिक धावकों ने पंजीकरण कराया है व 29 नवंबर तक यह संखया आठ सौ के करीब हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अल्ट्रा मैराथन 50 किमी, के साथ ही 42.2 किमी, 21.1 किमी, 10किमी, व पांच किमी की दौड़ भी होगी। मैराथन का रूट फाइनल कर लिया गया है, व इस बार भारतीय मैराथन एसोसिएशन की टीम भी मसूरी पहुुंची व उन्होंने रूट को चैक किया ताकि आने वाले समय में यह राष्ट्रीय स्तर की मैराथन से जुड़ सकेगी। इस मौके पर सभी सहयोगियों ने सुझाव भी दिए जिस पर अमल किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर मैराथन के आयोजक संदीप साहनी ने बताया कि मैराथन की पूरी तैयारी कर ली गयी है, जिसमें मसूरी स्पोर्टस एसोएिशन, मसूरी स्पोर्टस एवं सांस्कृतिक समिति, क्रासफिट सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है इसके साथ ही अल्ट्रा मैराथन के दिन संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवको, पुलिस, व आईटीबीपी के जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जायेगा ताकि दौडने वालों को पूरी सुरक्षा दी जा सके। वहीं हर पंाच किमी पर स्टाल लगाये जायेंगे जहां धावकों को पानी व अल्पाहार दिया जायेगा वहीं मैक्स अस्पताल, लंढौर कम्युनिटी अस्पताल, व उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सव व स्टाफ दौड़ में अपनी एंबुलेंस के साथ तैनात रहेंगे वहीं उससे पहले धावकों का मेडिकल चैकअप भी किया जायेगा व रूट के मध्य में एक स्टाल भी लगाया जायेगा जहां पर चिकित्सक उपकरणों व दवाओं के साथ मौजूद रहेंगे। रजत कपूर, पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, अजय मार्क, बीएस नेगी, सूरत सिंह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, रूपचंद, विजय जुगराण, गंगा सिंघल, सौरभ सोनकर, कविता नेगी, सुरेश गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, जबसीर कौर सहित क्रास फिट के सदस्य मौजूद रहे।