मसूरी। मसूरी निवासी व राज्य आंदोलनकारी डा. हरिमोहन गोयल का आकस्मिक निधन होने से मसूरी में शोक की लहर छा गयी। डा. गोयल ने वर्षों तक मसूरी में प्रेक्टिस की, वही सामाजिक क्षेत्र से जुड़े रहे व सक्रिय भागीदारी की।
डा. हरिमोहन गोयल आरएसएस से जुडे रहे व राम जन्मभूमि आंदोलन व उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई व जेल भी गये। इन दिनों वह देहरादून में निवास कर रहे थे, जैसे ही मसूरी में उनके निधन की खबर आयी तो लोग स्तब्ध रह गये। उनके निधन पर मसूरी के राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। वह सामाजिक जीवन के साथ ही पत्रकारिता से भी जुड़े रहे व निष्पक्ष राष्ट्रसेवा समाचार पत्र व पोर्टल भी चलाते रहे व वर्तमान तक चला रहे है।

