मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी के तत्वाधान में लाला मिल्कीराम स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पाँच विद्यालयों आर.एन. भार्गव इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर एवं गवर्नमेंट इंटर कॉलेज कैंपटी के दस प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ओवर ऑल ट्राफी महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने जीती।
रोटरी क्लब के तत्वाधान में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय युवा और सोशल मीडिया युवाओं के जुड़ने का माध्यम या अवसाद का कारण पर प्रतिभागियों ने अपनी वाकपटुता व ज्ञान से निर्णायकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रोटरी के पूर्व अध्यक्ष आलोक मेहरोत्रा, सेंट जोसेफ कॉलेज की हिंदी अध्यापिका सुनीता जखमोला एवं मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के हिंदी अध्यापक रघुवीर नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शलभ गर्ग ने की। शलभ गर्ग अपने पूर्वजों की स्मृति में प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाते हैं। प्रतियोगिता की ट्रॉफियाँ भी प्रायोजित करते है। प्रतियोगिता में लाला मिल्कीराम स्मृति चल वैजयंती एवं ओवरऑल विजेता विद्यालय ट्रॉफी महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर मसूरी ने प्राप्त की। चल वैजयंती ट्रॉफी लगातार दो वर्षों तक विजेता रहने वाले विद्यालय को स्थायी रूप से प्रदान की जाती है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डिबेटर तथा सर्वश्रेष्ठ प्रत्याख्यान दोनों पुरस्कार सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा मिस्बाह ने जीते, जबकि सर्वश्रेष्ठ द्वितीय डिबेटर का पुरस्कार महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र आदर्श रावत को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव शिवम अग्रवाल सहित पूर्व मंडलाध्यक्ष रणबीर सिंह, शैलेन्द्र करणवाल, मनमोहन करणवाल एवं विनेश संगल आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष विपुल मित्तल ने किया। रोटरी की गतिविधियों की जानकारी शैलेन्द्र करणवाल ने दी तथा धन्यवाद प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष डी.के. जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, भाषाई कौशल, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना था।