पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की ताल ठोकी, मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप।

मसूरी। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि मसूरी के समग्र विकास की बात की जानी चाहिए, पर्यटन पर सभी आधारित है, आर्थिकी जुड़ी है, ऐसे में सुविधाओं को बहाल करने व समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए इस पर गंभीर मंथन करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा में मसूरी से चुनाव लड़ने की भी ताल ठोक दी है व कहा कि अगर जनता ने अवसर दिया तो मसूरी की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मसूरी समस्याओं से घिरा है जो कि चुनौती है ताकि पर्यटकों व स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा पर चिंतन करने की जरूरत है। पर्यटक दिल्ली से देहरादून ढाई घंटे में पहुंच रहा है लेकिन देहरादून से मसूरी चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है वहीं कहा कि अगर जन मानस ने मौका दिया तो इन समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैने भी पार्टी नेतृत्व को अपना आवेदन मसूरी विधानसभा से लड़ने का पत्र सौपा है, दो बार पार्टी ने पालिकाध्यक्ष बनाया दो बार विधायक बनाया व अन्य दायित्वों का निर्वहन भी किया व विधायक रहते अपने कर्म को करने का प्रयास किया जिस पर विधानसभा ने उन्हें 2010 में सर्वश्रेष्ठ विधायक होने का अवसर मिला। मसूरी की जनता की पहले भी सेवा की व आज भी कर रहे है व करने की इच्छा रख रहे है। मसूरी विधानसभा की जनता अवसर न देती तो विधायक न होते। राज्य निर्माण में लोगों ने शहादतें दी व उसके बाद राज्य मिला व विधानसभाएं छोटी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में मसूरी विधानसभा की दावेदारी की वहीं पार्टी जिसे टिकट देगी उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाया कि उन्होंने गत 15 सालों में मसूरी का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय बनाया लेकिन वहां करोड़ों की मशीने जंग खा रही है, चिकित्सकों की, तकनीशियनों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों की कमी है। यह केवल रैफर सेंटर बन कर रह गया है। वहीं किसी भी एक बेरोजागार को रोजगार नहीं दिया गया। जबकि पंद्रह साल में मेडिकल कालेज से अधिक सुविधाएं होनी चाहिए थी उसका जबाव मंत्री जोशी को देना होगा, एलकेडी रोड कब बनेगी, सैनिक कल्याण मंत्री होने के बाद किसी को रोजगार नहीं दिया, महिला सशक्तिकरण के लिए जग व मग सहित साडी बाटने से कुछ नहीं होगा। अगर पार्टी ने अवसर दिया तो जो अधूरे कार्य छूटे है उन्हें पूरा करने व जनता की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूगा। उन्होंनेे कहा कि जब वह विधायक थे तो अनेक बडे कार्य किए उस समय प्रचार का इतना साधन नही थे, मसूरी में आईटीआई खुलवाया, जो आज बिना ट्रेंड के खाली पड़ा है। घनानंद राजकीय इंटर कालेज का भवन बनाया वहीं सभी विद्यालयों में विधायक निधि देकर विकास कार्य करवाये। वहीं एमपीजी कालेज में बी कॉम व एम कॉम खुलवाया लेकिन गणेश जोशी ने 15 सालों में एक भी रोजगार पूरक विषय नहीं ला पाये। मंत्री मसूरी का विधायक है लेकिन आय से अधिक संपत्ति का दग लगा है कई अन्य मामलों में फंस रहे है। अगर मेरे समय यह होता तो कभी का इस्तीफा दे देता जब तक जांच नहीं होती व दोषी पाये जाने पर सजा का हकदार होता यह नैतिकता होती।