पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

मसूरी :- कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया । इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को सूचना क्रांति का नायक बताया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को कंप्यूटर का ज्ञान देने में अग्रणी भूमिका निभाई और आज भारत सूचना क्रांति के क्षेत्र में विश्व में अपना अलग स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि उस दौरान कंप्यूटर का विरोध भी किया गया लेकिन आज कंप्यूटर हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है और इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिका सभासद जसवीर कौर, मेघ सिंह कंडारी आदि ने भी संबोधित किया, मौजूद लोगों में रामप्रसाद कवि, रमेश राव, नागेंद्र उनियाल, भरोसी रावत, महीसानंद सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे।

3 thoughts on “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *