पर्यटन नगरी मसूरी को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करें सरकार:- मसूरी होटल एसोसिएशन।

मसूरी:- प्रदेश में अत्यधिक बारिश का असर यहां के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता नजर आ रहा है, पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या  नगण्य में हो गई है ,जिस कारण यहां के व्यवसाय ठप्प हो गए हैं ।  व्यवसाईयों को अपने व्यवसाय संचालन में भारी   दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इन्हीं समस्याओं को लेकर मसूरी होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज मसूरी को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई है की  मसूरी को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर पेयजल, बिजली ,बैंक ऋण ब्याज, वार्षिक लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क, हाउस टैक्स आदि पर 6 माह की राहत  दी जाए।

संगठन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि माल रोड के सौंदर्य करण को लेकर भी पर्यटकों में गलत संदेश गया है, साथ ही हिमाचल में आई आपदा का असर उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ा है, इस वर्ष  माह  मई जून मेंभी पर्यटन सीजन 25 परसेंट ही रहा तथा जुलाई अगस्त में अत्यधिक वर्षा होने के कारण पर्यटन सीजन चौपट हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से पर्यटन उद्योग को बचाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव अजय भार्गव, उत्तराखंड होटल एसोसिएशंस के अध्यक्ष संदीप साहनी सहित अन्य व्यवसाय शामिल रहे।

6 thoughts on “पर्यटन नगरी मसूरी को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करें सरकार:- मसूरी होटल एसोसिएशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *