मसूरी होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।

मसूरी:- मसूरी होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया। मसूरी गोली कांड के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने आए मुख्यमंत्री  को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में यमुना  से मसूरी मे पानी पहुंचने पर आभार व्यक्त किया गया तथा   योजना के उद्घाटन के अवसर पर आमंत्रित किया गया। ज्ञापन में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा से मसूरी में हुए नुकसान के तहत राहत देने की भी मांग की गई। मुख्यमंत्री से मसूरी के सौंदर्य करण एवं माल रोड की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का भी अनुरोध किया गया। एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि  वन टाइम सेटलमेंट कर उनके निर्माण कार्यों को वैध किया जाए। मसूरी होटल   एसोसिएशन ने  आशा व्यक्त की है कि  उनकी मांगों पर विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *