मसूरी :- रुबोट्स वर्ल्ड संस्था द्वारा माल रोड पर विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था द्वारा एक रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
रुबोट्स वर्ल्ड संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने कहा कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं । आज मसूरी शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है।
इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इस संस्था के सदस्य जो सभी स्कूली छात्र हैं उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर किये जा रहे कार्य सराहनीय है और इससे सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

