सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन।

मसूरी:- तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर अभद्र टिपण्णी करने को लेकर आज मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 

बताते चलें कि तमिलनाडु के मंत्री द्वारा सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोरोना जैसी बीमारियों से तुलना की गयी और सनातन धर्म को समाप्त करने के एक महा अधिवेशन “सनातन उन्मूलन सम्मेलन” में भाग लिया और सनातन धर्म को समाप्त करने की बात रखी गयी। जिस पर पुरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है
इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को ज्ञापन दिया गया है । जिसमें कहा गया है कि राज्यसभा में इस मामले को उठाएं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म सबसे पुराना और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है और सनातन धर्म के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित आम जनमानस मौजूद रहा।

3 thoughts on “सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *