मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के मसूरी टाउनहाल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जहां लोक संस्कृति की बयार बही, वहीं महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी के हाथों में राखिंया बांध कर इस बार भी चुनाव में जिताने का भरोसा दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी गणेश जोशी को राखी बांधी।
टाउन हाल में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करतेे हुए मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि हर रक्षा बंधन में पहले से अधिक मातृशक्ति आती है व हर बार के चुनाव में जीत का अंतर निश्चित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जितना विकास हुआ वह सराहनीय है अब दिल्ली से मसूरी दूर नहीं रही। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी रक्षा सूत्र ही नहीं बंधवाते उनके हर दुख सुख में हमेशा खडे भी रहते हैं। इस मौके पर मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि मसूरी की जनता का ऋण कभी नही चुका सकते। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में मसूरी से महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि 21 हजार का टीका लगायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को चोट लगती है तो दर्द गणेश जोशी को होता है। उन्होंने कहा कि यहां की बहनों ने जितना प्यार व स्नेह दिया उसने पास शब्द नहीं है, जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को विधायक बना दिया, मंत्री बना दिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व साल में एक बार आता है जिसका इंतजार महिलाएं वर्ष भर करती है। उन्होंने कहा कि जो भाई बहन का प्रेम मसूरी में दिखाई देता है ऐसा कहीं नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहाकि भारतीय संस्कृति में इस पर्व का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद हमेशा मंत्री गणेश जोशी को मिलता है। उन्होंने कहा कि बहने कभी धोखा खा लेंगी लेकिन धोखा नहीं देती। देहरादून में भी रक्षाबंधनकार्यक्रम में बीस हजार से अधिक महिलांए थी व मुख्यमंत्री यह देख गदगद हो गये थे। मसूरी का संदेश पूरे प्रदेश में जा रहा है, सरकार ने लखपति दीदी योजना चलाई, जो अपने को स्थापित कर रही है। सरकार उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम पांच सौ महिलाओं से शुरू किया व आज यह हजारों महिलाओं का पर्व नहीं बल्कि उत्सव बन गया है। यह परंपरा जनता व नेता को जोडने का पर्व है। मंत्री गणेश जोशी जो रक्षा सूत्र बाधते है उसका पूरा सम्मान करते है किसी मातृशक्ति का एक फोन आने पर चल देते हैं, इसीलिए उनका आशीर्वाद लगातार मिल रहा है। मसूरी में जो रिश्ता बना है वह दिल का बना है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी का यह पर्व महिलाओं के लिए दिल से जुडा पर्व है उन्होने कहा कि जिस तरह से लगातार मातृशक्ति का समर्थन मिल रहा है उससे मसूरी विधानसभा व धनोल्टी विधानसभा भाजपा का गढ बन चुकी है व जनता का आशीर्वाद उनको मिलेगा। इस मौके पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में मंत्री गणेश जोशी को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। वहीं कार्यक्रम में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया व अंत में मंत्री गणेश जोशी ने भी जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, लोक गायिका रेशमा शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सिंह, अरविंद सेमवाल, अनीता धनाई, अनीता जवाड़ी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।