धूमधाम से मनाई गई हरितालिका तीज ।

मसूरी :- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में हरितालिका तीज उत्सव 2023 पारंपरिक रीति रिवाज, नृत्य, सम्मान, और लक्की ड्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नेपाली और गोर्खाली समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया, हरितालिका तीज उत्सव में महिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ आयी और पारंपरिक रीति के साथ तीज का उत्सव मनाया इस मौके पर महिलाओं ने नेपाली गानों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि यह उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है ,जिसे आपसी मेल मिलाप और भाईचारे से मनाया जाता है जिसमें नेपाली, गोर्खाली सहित सभी समुदाय के लोगों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। उन्होंने कहा कि तीज का उत्सव पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन मनाने का तरीका सभी जगह अलग होता है।
इस मौके पर रूकमणी शाही ने कहा कि तीज के दिन व्रत रखा जाता है, जिसकी प्रतीक्षा रहती है, नेपाल में तीन चार दिन पहले से ही यह मनाना शुरू हो जाता है। यह पति की दीर्घायु और परिवार की संपन्ना के लिए मनाया जाता र्है।
पूजा थापा ने बताया कि यह नेपाल में शिव की सबसे बड़ा पूजा होती है जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा जाता है वहीं महिलाएं पूरा श्रृगार करती हैं। इस अवसर पर धन प्रकाश अग्रवाल , नागेंद्र उनियाल ,गीता कुमाई,पुष्पा पडियार ,सपना शर्मा ,अनीता सक्सेना सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *