गांधी जयंती क्रासकंट्री दौड में सनातन धर्म गर्ल्स का दबदबा रहा।

मसूरी। गांधी जयंती की पूर्व बेला पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब मसूरी ने क्रास कंट्री दौड आयोजित की। जिसमें सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज का दबदबा रहा। प्रतियोगिता सीनिय वर्ग बालक में वाइनबर्ग एलन स्कूल के संचित तेलवाल ने पहला, अमन चौहान ने दूसरा, सरस्वती शिशु मदिर के प्रियांशु नेगी ने तीसरा व इसी विद्यालय के निखिल ने चौथा व अमित राणा ने पांचवा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता कैमल बैक पर बहुगुणा पार्क में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग बालिका में एमपीजी कालेज की अनामिका ने पहला, एमपीजी कालेज की कल्पना ने दूसरा, आईटीएम देहरादून की खुशी ने तीसरा, मसूरी गर्ल्स की रीता ने चौथा व मसूरी गर्ल्स की सपना ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालक जूनियर वर्ग में आनएनबी के संजीव कुमार ने पहला, सीजेएम हैंपटन कोर्ट के रौनक ने दूसरा, आरएनबी के छतर ने तीसरा, शिशु विद्यामंदिर के राहुल पंवार ने चौथा व इसी विद्यालय के पंकज भंडारी ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालिका जूनियर वर्ग में सनातन की प्रियंका रमोला ने पहला, सनातन की स्वाति ने दूसरा, सनातन की मोनिका रमोला ने तीसरा, सीएसटी की सलोनी ने चौथा व मसूरी गर्ल्स की काजल ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालक सब जूनियर बालक में सेट क्लेयर्स के सागर ने पहला, आरएनबी के करण थापा ने दूसरा, सेर्ट क्लेयर्स के विकास चौहान ने तीसरा, आरएनबी के सोहम ने चौथा व सीजेएम हैंपटन कोर्ट के वैभव ने पांचवा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका में सनातन की आरूषि कैरवाण ने पहला, सनातन की बबीता ने दूसरा, सनातन की दुर्गा ने तीसरा, मसूरी गर्ल्स की सौम्या ने चौथा व सनातन की आंचल ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालक मिनी वर्ग में सेटं क्लेयर्स के अमन सेमवाल ने पहला, आरएनबी के कृष्णा ने दूसरा, सेंट क्लेयर्स के अभिषेक पंवार ने तीसरा, सेंट क्लेयर्स के अंश रमोला ने चौथा व शिशु मंदिर के रौनक ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालिका मिनी वर्ग में सनातन की ईशा ने पहला, सनातन की प्रियांशी ने दूसरा, मसूरी गर्ल्स की अंजलि ने तीसरा, मसूरी गर्ल्स की संजना ने चौथा, व सनातन की प्रांचल ने पांचवा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से कंट्री रेस का सफल आयोजन हो पाया है।  उन्होंने प्रतिभाग करने वाले  सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवा वर्ग को नशे से दूर ले जाते हैं , आप देश का भविष्य है आपको पढ़ाई के अतिरिक्त  खेलों को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि नशे की प्रवृत्ति आप लोगों में ना पनप सके।  इस मौके पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल,बीएस नेगी, सुरेश गोयल, रफीक अहमद, एक्टिव मीडिया के महासचिव सूरत सिंह रावत, विजेंद्र सिंह पुंडीर, दीपक सक्सेना, दीपक रावत,   नरेश नौटियाल ,हरीश कालरा, तानिया सैली, शूरवीर भंडारी, उपेंद लेखवार, भानु काला, राजवीर रौछैला, सुमित कंसल, रवि बंसवाल  सहित भारी संख्या में लोग मोजुद रहे।