गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाए- गोपाल मणी।

मसूरी:-पर्यटन नगरी मसूरी पहुंचने पर आचार्य गोपाल मणि  जी महाराज का श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे भक्तों ने आचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें 20 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली के लिए विचार विमर्श किया गया और अधिक से अधिक गौ भक्तों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर आचार्य गोपाल मणि ने कहा कि 20 नवंबर को दिल्ली में गाय को गौ माता का दर्जा देने के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया है ,जिसकी शुरुआत पर्यटन नगरी मसूरी से की जानी है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गाय को गौ माता का दर्जा देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इस रैली में देशभर के गौ रक्षक भाग लेंगे और सरकार से मांग करेंगे की गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गाय को गौ माता का दर्जा दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार से मांग की जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार गाय को गौ माता का दर्जा देगी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग दिल्ली में होने वाली रैली में भाग ले और गाय को गौ माता का दर्जा देने के लिए मांग उठाएं। इस अवसर पर अनिल गोदियाल, भरत कुमांई, नागेंद्र उनियाल सहित भारी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे।