मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन।


मसूरी :-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आज दर्जनों लोगों ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा रसूखदार लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को छोड़ दिया जाता है लेकिन यदि कोई गरीब आदमी अपना एक कमरा भी बना देता है तो विभाग के अधिकारीयों के द्वारा काम रुकवा दिया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी  की  व ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर  आप पार्टी के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राणा ने बताया कि विभाग द्वारा स्थानीय लोगों का शोषण किया जा रहा है और ऊंची पहुंच और रसूखदारों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ।उन्होंने कहा कि पूंजी पति बड़े-बड़े भवन बना देते हैं लेकिन उन पर विभाग की नजर नहीं पड़ती है लेकिन यदि कोई स्थानीय गरीब आदमी एक कमरे का मकान भी बना डालता है तो उसको चालान के साथ ही सील भी कर दिया जाता है।
स्थानीय निवासी तनमीत सिंह खालसा ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण आम लोगों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है और अमीर लोगों के होटल और बिल्डिंगे धड़ल्ले से बन रही है उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती यदि विभाग के अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहा तो उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिस प्रकार शहर वासी विकास प्राधिकरण के खिलाफ लाम बंद हो रहे हैं  आने वाले समय में बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। इस अवसर पर असलम खान, प्रियंका कोहली, नफीस बानो, पंकज पंत, अजय, सलीम अहमद, गोविंद सिंह, प्रेम सिंह, मोहन नौटियाल, राकेश शाह, अभिषेक स्टीफन, तहमीना खान,  विजय लक्ष्मी, रणबीर पवार, हरपाल खत्री, सुमित दयाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।