अवैध निर्माण कार्यों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने की करवाई।

मसूरी:मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य पर देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए आज मसूरी कमेटी रोड पर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया ।इसके साथ ही माल रोड स्थित होटल  हैक्मेंस के निर्माणाधीन भवन को भी सील कर दिया गया ,जिससे अवैध निर्माण कार्यों करने वालो में हड़कंप मच गया। प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम आज माल रोड पर चल रहे अवैध निर्माण स्थल पर पहुंची, जहां पर उन्होंने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया ।

बताते चलें कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके बाद अवैध रूप से निर्माण पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज मसूरी में अवैध रूप से निर्मित दो भावनों को सील कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी और बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से बन रहे भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालरोड पर पहले भी अवैध निर्माण होते रहे हैं अभी हाल में माल रोड पर स्थित एक अवैध निर्माण के चर्चाओं पर आने के कारण  प्राधिकरण में कुछ अधिकारियों का  स्थानांतरण भी हुआ है देखना होगा कि प्राधिकरण उसे अवैध निर्माण के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है।