मसूरी :- 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवल के अंतिम दिन गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मशहूर गायक मनोज सागर ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी और इस दौरान उनके साथ स्थानीय लोग और पर्यटकों ने जमकर नृत्य किया।
मनोज सागर ने अपने सुपरहिट गीत सुना कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ,एक के बाद एक लगातार गढ़वाली, जौनसारी और हिंदी गीतों से मनोज सागर ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर मनोज सागर ने विंटर लाइन कार्निवाल के आयोजकों का आभार प्रकट किया और अपने नए एल्बम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर उनका एक नॉनस्टॉप एल्बम रिलीज होने वाला है और पूर्व की भांति इसी प्रकार से उनके प्रशंसकों का प्यार उन्हें मिलता रहेगा।
