नारी शक्ति वंदन के तहत पदयात्रा निकाली।

  • मसूरी:-भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शहीद स्थल से गढ़वाल टैरेस तक पदयात्रा निकाली गयी। इस मौके पर कार्यकर्ता भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे व आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को चार सौ पार के नारे को सार्थक करने के लिए जनता से आहवान किया गया।
    शहीद स्थल से शुरू हुई नारी शक्ति वंदन पद यात्रा के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पद यात्रा पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही अनेक योजनाएं बनायी जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोक सभा का आगाज है व मातृशक्ति ने निर्णय लिया है कि इस बार भारी मतों से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को चार सौ पार के साथ लायेगे। उन्होंने कहाकि शिक्षा से लेकर बच्चे के बडे होने तक व विवाह तक भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर भाजपा से प्रभावित है, ऐसे ऐसे कार्य किए जिसकी संभावना नही थी, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, सेना को पूरी छूट व उनको पूरी सुविधाए दे रही है। 370 को समाप्त किया विपक्ष कही नजर नही आ रहा है व आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा पूरे दमखम के साथ आयेगी। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन के तहत पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किए जा रहे है, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए कार्यक्रम कर रहे हैं। जनजन तक योजनाओं को पहुचाने का कार्य कर रहा है। भाजपा की मोदी सरकार जनहित के कार्य कर रही है, महिलाओं को लोक सभा व विधान सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। वहीं विपक्ष के आरोप को नकारते हुए मोदी ने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है जिससे लोगों में उत्साह है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चा आगामी लोक सभा चुनाव के लिए तैयार ही नहीं है बल्कि वे अपने स्तर से चुनाव में लग गये है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर चुनाव में विशेष योगदान रहता है इसी कडी में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गयी है जिसका जनता में सकारात्मक संदेश जायेगा व निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में भारी जीत होगी व चार सौ पार का नारा साकार किया जायेगा। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, रमेश खंडूरी, गुडडी देवी, अनीता सक्सेना, सीता पंवार, मीरा रमोला, पिंकी, प्रकाशी आदि मौजूद रहे।