केंद्र व राज्य सरकार की योजना के लाभार्थियों से किया जनसंपर्क।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने केद्र व राज्य सरकार लाभार्थी योजना के तहत आम जनता से जनसंपर्क के तहत भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मसूरी मालरोड में पटरी लगाने वाले लाभार्थियों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ जनसंपर्क किया व लाभार्थियों से उनके विचार जाने।
केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने लाभार्थियों के घर जाकर उनसे संपर्क किया व योजना से लिए गये लाभ की जानकारी ली। उन्होंने मालरोड पर पटरी लगाने वालों से भी संपर्क किया ,जिन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभ लिया। उसके बाद उन्होंने शिव कालोनी जाकर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जनसंपर्क किया व उनसे लिए गये लाभ के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा गत एक माह से  केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों से जनसंपर्क अभियान चला रही है। इससे पूर्व विकसित भारत यात्रा के तहत लाभार्थियों से संपर्क किया ,ऐसे में लाभार्थियों से मिल कर योजनाओं का फीडबैक ले रहे है व पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जा रही है व जो छूट गये है उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं व लोगों से सुझाव भी ले रहे हैं। भाजपा हमेशा से सेवा की राजनीति करती है और भाजपा पूरी तरह से आश्वस्थ है कि चार सौ पार का लक्ष्य पूरा होगा। इस मौके पर लाभार्थी गुड मोहन राणा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ मिल रहा है व प्रधानमंत्री देश की 140 करोड़ की जनता को अपना परिवार मानते है व सभी को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं पटरी लगाने वाली सीता शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहले दस हजार का स्वनिधि योजना का लाभ लिया फिर बीस हजार व उसके बाद पचास हजार का लाभ लिया व अपने व्यापार को बढाया। उन्होंने कहा कि मोदी गरीब लोगों के लिए अच्छा कार्य कर रहे है व देश की जनता का अपना परिवार मानते हैं। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से जनसंपर्क अभियान के तहत मालरोड, शिव कालोनी व क्यारकुली गांव के लाभार्थियों से संपर्क किया गया व उनको मिले लाभ की विस्तार से जानकारी ली गयी। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभिलाष, सपना शर्मा दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।