उत्तराखंड की पांचों सीट जीतकर भाजपा करेगी 400 का आंकड़ा पार।

मसूर:-प्रदेश के कबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि लोक सभा चुनाव में भाजपा चार सौ पार तो उनकी इच्छा पूरी की जायेगी। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।  उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुचे पद्रेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने वाला है जिसकी बैठक कर ली गयी है व जरूरी स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है वहीं जेसीबी मशीन भी तैनात की जायेगी व जहां सड़कें खराब है उसे ठीक किया जायेगा। इसके साथ ही यात्रा सीजन से संबंधित सभी  प्रशिक्षण ले चुके हैं, व सभी जानकारी ले चुके हैं और निश्चित रूप से यात्रा ठीक चलेगी, जिसमें चारों धाम के साथ ही हेमकुंड साहब की यात्रा भी सुरक्षित की जायेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दोरान जानवरों पर अत्याचार न हो इस पर सख्ती की जायेगी व घोड़ों को गर्म पानी दिया जाय इसकी व्यवस्था की जायेगी ताकि जानवरों का शोषण न हो। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि भाजपा 370 सीटें जीतेंगी लेकिन विपक्ष कहता है कि चार सौ पार हो तो उनकी कामना पूरी की जायेगी। वहीं इस बार चुनाव में कोई परेशानी नहीं है पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी से हैली सेवा चलनी चाहिये यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है अगर इसमें कोई परेशानी है तो इसे देखा जायेगा वहीं जायरो स्कोप के लिए कोई परमिशन की जरूरत नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि स्टार गेजिंग व होम स्टे को प्रोत्साहित कर रहे हैं जो छह कमरों के होम स्टे है उसेे बढाने का निर्णय कैबिनेट में लिया गया है, जिससे रहने की परेशानी कम होगी व पर्यटकों को रहने की सुविधा मिलेगी। वहीं स्टार गेजिंग के लिए पौडी में प्लेटेरिनियम का शिलान्यास किया बेरीताल में स्टार गेजिंग का केंद्र बना रहे हैं, जार्ज एवरेस्ट में भी ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि जिनमें ग्लास टॉप होगा व बिस्तर से स्टार गेजिंग का आनंद लिया जा सकेगा। हिमालय के शिखर में या तो बर्फ की पहाड़िया दिखाई देती हैं स्टार दिखाई देते हैं। वहीं गांव के अंदर सुरक्षित स्थानों पर युवक मंगल दल या अन्य संस्थायें बिस्तर लगाये ताकि रात को पर्यटक स्टार गेंजिंग का आनंद ले सकें।