बंग्लो की कांडी पंचायत में कपड़ा दान अभियान के दौरान 608 किलो पुराना कपड़ा किया एकत्र।

मसूरी:-  मसूरी के निकटवर्ती कैंपटी क्षेत्र के बंग्लो की कांडी ग्राम पंचायत में वेस्ट वारियर्स और मेकमाय ट्रिप फाउंडेशन के सहयोग से कपड़ा दान अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 24 घरों से 608 किलोग्राम कपड़ा एकत्रित हुआ।
वेस्ट वारियर के कपड़ा दान कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य ग्राम पंचायत में लगे सूखा कचरा संग्रहण केंद्र में कपड़े के कूड़े की मात्रा का बढ़ना था। संस्था की सदस्य गीता ध्यानी ने बताया कि गांव के कूड़े में कपडे का कूडा एकत्र किया जाना दुःखदायक लग रहा था। जिस पर संस्था ने इस समस्या से निपटने के लिए नए तरीके से गांव के फैके जाने वाले कपङे को एकत्रित करने का निर्णय लिया व इस संबंध में गांव के प्रधान सुंदर सिंह रावत से वार्ता की उन्होंने इस अभियान की सराहना की व कहा कि गांव में इस अभियान को चलाया जाय। जिसके बाद संस्था ने गांव में कपड़ा दान अभियान चलाया जो सफल रहा व इसमें गांव के 24 घरों से 608 किलों कपड़ा एकत्र किया गया जिसे एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस अभियान की सफलता का श्रेय ग्रामीणों को जाता है जिन्होने छोटे से गांव होने के बाद भी बड़ी मात्रा  में पुराने कपड़े दान किये। ग्रामीणों के इस अभियान में सहयोग देने पर उनका आभार व्यक्त किया गयाा । यह समस्या आज हर एक जगह में तेजी से चलने वाले उपभोज्य सामान से पैदा हो रही है व लोग उपभोज्य सामान के बाद इस कपड़े को कूडे में फेंक देते हैं। अब एकत्र किए गये कपड़ों को संस्था गूंज संस्था को उपलब्ध करायेगी जो इन पुराने कपड़ों से सजावटी सामान बनाती है व इसका पुनः उपयोग हो जाता है। इस मौके पर रोनी रावत, गीता रावत, मोनिका नौटियाल, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रही।