मसूरी:- संजय ऑर्थाेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर दून विहार, जाखन, में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड डॉ. रमेंश पोखरियाल ‘निशंक, औरोवैली आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मदेव, विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, देहरादून महानगर बीजेपी. अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, झांसी विश्वविद्यालय के प्रो. पुनीत बिसारिया एवं कार्यक्रम के आयोजक पद्मश्री डॉ. बी केएस. संजय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर पद्मश्री डॉ. बीकेएस. संजय ने कहा कि पुस्तकें ऐसी दोस्त हैं कि जब भी आप उनका साथ चाहते हो वह आपके साथ हो जाती हैं और अपने पूरे कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाती हैं। उनके लिए समय और परिस्थितियों की बाधता नहीं होती है। लेखक लिखने के बाद मर जाते हैं पर पुस्तकें अमर रहती हैं जैसे हमारे ग्रंथ रामायण, महाभारत, कुरान, बाइबल, गुरु ग्रंथ साहब, आगाम और पिटिक इत्यादि। जब हम कोई पुस्तक पढ़ते हैं तो ऐसा लगता है मेरा लेखक से सीधा साक्षात्कार हो रहा है और यही भावना उसमें लेखकों की लेखन के साथ अमर बनाती हैं। डॉ. संजय ने आहवान किया कि सभी को बचपन से ही पढ़ने की आदत डालनी चाहिए और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यकम में स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि चाहे हम किताबें कितना भी पढ़ लें लेकिन अपनी जिंदगी को पढ़ना सबसे बडा काम है। अपने आप को समझें, जानें और खुद को पहचानें। पुस्तकों से ही जीवन का विकास होता है इसलिए पढ़ते रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पुस्तकों का महत्व असीमित है। आज हम जो भी हैं, जहा भी हैं, यह सब पुस्तकों की ही देन है। हम जैसा सोचते हैं, वैसा बोलते हैं और हम जैसा बोलते हैं, वैसा करते हैं इसलिए अच्छा सोचें, अच्छा करें और अच्छे बनें। डॉ. योगेंद्र नाथ अरुण ने कहा कि पुस्तकें आपकी सबसे अच्छी दोस्त हैं, बशर्तें तुम्हें चुनना आता हो। आज संस्कारों एवं संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है और पुस्तकें ही इस कार्य को करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं। डॉ. सुधा रानी पांडे ने कहा कि हम सभी पुस्तकें पढ़ कर ही आगे बढ़े हैं। पुस्तकें हमारी मानसिक, वैचारिक, बौद्धिक एवं सैद्धांतिक विचारों की अवधारणा को प्रभावित करते हैं। प्रो. प्रियदर्शन पात्रा ने कहा कि हमें स्वयं पढ़ना चाहिए और दूसरों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विश्वंबर नाथ बजाज ने कहा की हमारे जीवन में धार्मिक ग्रंथ हो का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रोफेसर सुनील उपाध्याय ने कहा कि बहुत सारे शैक्षणिक संस्थान ऑन एवं पुस्तकालय में बहुत सारी पुस्तक हैं किंतु सभी पुस्तक अलमारी तक सीमित है। डा० एस एन सिंह ने कहा कि हमें अनावश्यक खर्च की जगह पुस्तक खरीदनी चाहिए जो हमारे जीवन को बनाने एवं सवारने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। रजनीश त्रिपाठी ने कहा की किताबें अंधकार से उजाले की ओर ले जाती हैं और हमारे जीवन को संवारने का काम करती है। इस अवसर पर सबा बिजनौर ने शायरी गायन से सबका मनोरंजन किया, हास्य कवि राकेश एवं अरुण भट्ट ने कविता पाठ किया। डॉक्टर गौरव संजय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर पीके गर्ग, जेएस हलदार, भागीरथी शर्मा, बैचेन कंडियाल, असीम शुक्ला, डॉक्टर सुजाता संजय, डॉ गौरव संजय, डॉक्टर प्रतीक, आरपी गौतम, सपना पांडे, हरि ओम सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

