उपजिला चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शनों की कमी पर ज्ञापन दिया, तत्काल आपूर्ति की गयी

 

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय में विगत दिनों से रेबीज के इंजेक्शनों के उपलब्ध न होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर मसूरी विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि रमेश खंडूरी ने मंत्री गणेश जोशी सहित सीएमओ व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर रेबीज के इंजेक्शन मंगवाने की मांग की, जिस पर अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शनों की आपूर्ति की गयी।
विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि रमेश खंडूरी ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन न होने से कुत्तो, बंदरों आदि जानवरों के काटने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मसूरी में आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के भी बड़ी संख्या में लोग उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आते है लेकिन यहां पर रेबीज के इंजेक्शन न होने पर उन्हें देहरादून जाना पड़ रहा था जिस पर मंत्री गणेश जोशी सहित स्वास्थ्य मंत्री व सीएमओ को पत्र भेजा गया ताकि रेबीज के इंजेक्शनों की आपूर्ति की जा सके। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की व तत्काल इंजेक्शन उपलब्ध करवाये गये। इस संबध में उप जिलाचिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने बताया कि विगत दिनों रेबीज के इंजेक्शनों की मसूरी ही नहीं पूरे देश में भारी कमी थी जिसका कारण खाडी में चल रहा युद्ध थाा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में कुछ इंजेक्शन थे लेकिन उन्होंने देहरादून में जाकर प्रयास किया व अब करीब तीन हजार से अधिक इंजेक्शन उपलब्ध हो गये है। जिससे अब लोगों को कोई रेबीज के इंजेक्शन की कोई परेशानी नहीं होगी।