आरएन भार्गव इंटर कालेज में प्रवेशोत्सव मनया गया

मसूरी:- आरएन भार्गव इंटर कालेज में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नये छात्रों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुज तायल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व कहा कि विद्यालय में छात्रों को सभी सुविधाये उपलब्ध करवाई जा रही है व इंटर तक विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन भी दिया जा रहा है।
विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुज तायल ने अवगत कराया कि विद्यालय में पढने वाले छात्रों को स्कूल वेशभूषा सहित पुस्तकें निःशुल्क दी जा रही है वहीं वर्तमान में शिक्षा देने के सभी आधुनिक उपकरण व मास्टर क्लास के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है ताकि विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षा आठ तक सरकार की ओर से भोजन की व्यवस्था की जाती है वहीं कक्षा नौ से बाहर तक के छात्रों को सहयोगियों के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं झडीपानी से छात्रोे को लाने ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ओर से की गई है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हुकम सिंह उनियाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज आगे बढता है व देश का भविष्य होता है। इस मौके पर उन्होंने छात्रों का आहवान किया कि वे खेलकूद के साथ ही पढाई पर ध्यान दें व अपने शहर व प्रदेश का नाम रौशन करें। इस मौके पर बचपन स्कूल की प्रधानाचार्या सपना गोयल, शिक्षक विजय भटट, विशिष्ट अतिथि जसबीर कौर, पवन लखेड़ा व शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रभु नारायण, संजीव जोशी, रंजना पंवार, शेलेद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।