कंजरवेटर ने स्थलीय निरीक्षण कर एनओसी कैंसिल करने के दिए निर्देश ।

मसूरी:- क्लिफ काटेज में अवैध तरीके से जंगल का पातन कर बन रही रोड का लगातार विरोध होने पर कंजरवेटर कहकशां नसीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व कहा कि क्लिफ काटेज में विभाग की ओर से पुराने मार्ग के जीर्णोद्धार की एनओसी दी गई थी तब पेड काटने की सूचना मिलने पर उन पर जुर्माना किया गया था व कार्य बंद करवाया गया था लेकिन दो तीन साल बाद यहां कार्य शुरू हो गया व शिकायत पर वह स्वयं मौके पर आयी देखा तो रोड बनाने में काफी पेंड़ों की क्षति की गई है, पुश्ते भी अधिक लगाये गये व पूरा सर्वे करने के बाद रोडो की नपाई की गई है व वन विभाग की ओर से जुर्माना व अन्य वैधानिक कार्यवाही की जायेगी व एमडीडीए व नगर पालिका से भी वन विभाग कार्यवाही करने को कहेगा व राज्य व शासन में उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी इस मामले को लाया जायेगा और जो भी रिपोर्ट बनेगी वह भी प्रेषित की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनओसी को कैंसिल करने की कार्रवाई की जायेगी व कार्य बंद करा दिया गया है उसके बाद उलंघन होने पर एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। मौके पर मौजूद ललित मोहन काला ने कहा कि उनकी शिकायत के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर आये जिससे लगता है कि सकारात्मक कार्यवाही होगी। वहीं कंजरवेटर से वार्ता की गई व साथ ही कहा कि अगर इसमें उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। इस मौके पर एसडीओ डा. उदय गौड, नगर पालिका टीएस विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे  ।