मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस टीम को किया सम्मानित।

मसूरी;-मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयरए एसोसिएशन ने एक सप्ताह में दो गुम हुई नाबालिक लड़कियों का पता लगा कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपने पर शहर कोतवाल अरविंद चौधरी सहित पुलिस टीम का स्वागत व शॉल भेटकर सम्मानित किया गया। वहीं अपेक्षा भी की गई कि पुलिस आगे भी अपने कर्तव्यों का पालन इसी तरह करेगी व मसूरी की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी इसी तरह का प्रयास करेगी।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कार्यक्रम में आये सभी नगर वासियों व पुलिस कर्मियों का स्वागत किया व कहा कि एक सप्ताह में दो ऐसी घटनाएं हुई जिसमें पुलिस ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दो गुम हुई नाबालिग लड़कियों को खोज निकाला व उनके परिजनों को सुपुर्द किया। जिसमें एक लड़की डोईवाला से भटक कर मसूरी पहुंच गई थी उसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने 12 घंटे में अथक प्रयास कर लड़की को सुरक्षित बरामद किया व डोईवाला जाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं एक नाबालिग लड़की घर से दवा लेने निकली वापस नहीं लौटी जिस पर पुलिस को सूचना दी गई व पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को 36 घंटे में दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर दिया। जबकि लड़की का फोन भी बंद था। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे शहर में प्रसंसा की जा रही है व मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर संगठन ने पुलिस की पूरी टीम को सम्मानित किया ताकि अन्य पुलिस कर्मी प्रोत्साहित हों व ताकि वे भी अपने दायित्वों के प्रति सजग होकर कार्य करने की प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर कोतवाल अरविंद चौधरी ने कहा कि यह मामला गंभीर था इस पर एसओजी, एसटीएफ के साथ गहनता से विचार किया गया। यह मामला ब्लाइंड था जिसमें यह चुनौती पूर्ण कार्य था व सुराग मिलना कठिन था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीम वर्क किया व लड़की को बरामद कर लिया व उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। इस मौके पर कोतवाल अरविंद चौधरी, एसआई ओमवीर, कांस्टेबल सुधांशु, प्रदीप गिरी, व महिला कांस्टेबल सुनीता शाह को शाल भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, असलम खान, विजय बिंदवाल, राम, शिव अरोड़ा संजय अग्रवाल, ज्योति पुंडोरा, राधे श्याम शर्मा, जोगेंद्र सिह, राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।