मसूरी:-मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में फिटनेस क्लब, मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति, आईटीबीपी अकादमी एवं बेनवोलेंस केयर क्लीनिक के सहयोग से ग्रीष्म कालीन शिविर का शुभारंभ श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चे विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को निखारेंगे।
ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करने के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व आईजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी ने कहा कि ग्रीष्म कालीन शिविर लगाने के बारे में पहले भी चर्चा की गई थी लेकिन मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के सहयोग से यह शिविर शुरू हो सका। उन्हांने कहा कि इस शिविर में बच्चों को अपनी हॉबी के अनुसार अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, स्कूलों में सभी को अवसर नही मिल सकता, लेकिन वे यहां पर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एमपीजी कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार ने कहा कि समर कैंप पहली बार रजत अग्रवाल के सहयोग से लगाया गया वह धन्यवाद के पात्र है कि उन्होंने मसूरी के बच्चों के बारे में सोचा ताकि वे गर्मी के अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। इससे बच्चों में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा वहीं अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गंगा सिंघल ने कहा कि गर्मियों के दिनों में अवकाश के दौरान बच्चे टीवी व मोबाइल से दूर रहें व जिन बच्चों को स्कूलों में यह सुविधा नहीं मिल पाती। इस शिविर में पांच इवेंट रखे गये हैं जिसमें आर्ट एवं क्राफट, कराते, कम्युनिकेशन स्किल, नृत्य, योग, व प्राथमिक चिकित्सा आदि की शिक्षा बच्चों को दी जायेगी ताकि वे इस दिशा में अपना हुनर दिखा सकें। यह शिविर एक सप्ताह तक चलेगा व 30जून को अंतिम दिन बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे व उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जायेगे। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल ने भी शिविर की सराहना की व कहा कि छुटिटयों में बच्चे इस शिविर का लाभ लेंगे व अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। इस मौके पर समीर रैना, गंगा सिंघल, डा. स्नेहा पंवार, नंदिनि कुमोला, शालू, अक्सा, मधु मेहरोत्रा, आदि मौजूद रहे।

