मसूरी। उत्तराखंड जल संस्थान मसूरी ने राधा भवन जलाशय परिसर में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। हरेला के पावन उपलक्ष में बांज, मोरपंखी इत्यादि के 30 पौधों का रोपण किया गया। पौधा ओपण में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता टीएस रावत, कनिष्ठ अभियंता अभय तीर्थवाल, दीपक शर्मा, आरके इंजीनियर जयपाल शेखावत, संदीप, सुंदर सिंह, उत्तम, दीपक चौहान, धनपाल, बलदेव पंवार,रमेश भटट, हिमांशु पंत, अशोक भटट, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आर. के. इंजीनियर के प्रतिनिधि, ठेकेदार एवं पाइपलाइन फीटर इत्यादि उपस्थित रहे।

