लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया।

मसूरी- लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण बालाहिसार क्षेत्र में किया। इस मौके पर क्लब ने कार्यक्रम आयोजित किया व मंडलाध्यक्ष एके मित्तल के निर्देश पर वृक्षा रोपण किया।


लायसं क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में बालाहिसार स्थित लायंस सदस्य विवेक बहुगुणा व निधि बहुगुणा की निजि संपत्ति पर क्लब सदस्यों ने पौधा रोपण किया। लायंस हिल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अन्यत्र उपलब्ध भूमि पर भी सपरिवार वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपना योगदान देने का आह्वान किया व कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग के लिये लायन निधि बहुगुणा को मोती माला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण चेयरमैन लायन शिव अरोरा द्वारा सभी के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर  लायन अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव अनुज तायल, पर्यावरण चैयरमैन शिव अरोरा, आरएन माथुर, एमएम शर्मा, एएस पंवार, विवेक बहुगुणा, संदीप अग्रवाल, वीरेंद्र राणा, जीके गुप्ता, निधि बहुगुणा, रजनी पंवार, मधुलिका माथुर, ममता भाटिया, अंजली बहुगुणा, मोनिका अग्रवाल, संदीप गोयल, माधुरी शर्मा , ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।