नशा मुक्ति के खिलाफ 15 वर्षीय युवक दौड लगाकर चला रहा जागरूकता अभियान।

मसूरी:- नशे के खिलाफ छोटी उम्र में जागरूक करने के लिए दौड लगा रहे 15 वर्षीय युवक कृष्णा ने मसूरी पहुंच कर मालरोड पर दौंड़ लगा कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
15 वर्ष की उम्र में समाज को अकेले बदलने का जज्बा लेकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे कृष्णा का मनोबल देखते ही बनता है। वह स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हैं जिससे युवा पीढी का जीवन बर्बाद न हो व वे नशा छोड कर समाज की मुख्यधारा से जुड कर अपने भविष्य का निर्माण करें जबकि एक 15 वर्ष का युवा नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में दौड़ कर लोगों को जागरूक कर रहा है। कृष्णा मूल रूप से पिथौरा गढ़ के देवलथल का रहने वाला है। पिता का साया बचपन से नही था और मां की मन की स्थिति खराब होने के कारण जिंदगी अभाव में गुजर रही है। परिवार की परेशानी को देखते हुए घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने कृष्णा को गोद लिया और पिछले 9 सालों से कृष्णा संस्था में रहते है तथा संस्था ही उनका लालन पालन, खाना पीना कर रही है वहीं उन्हें शिक्षा दे रही है। कृष्णा भी पूरी लगन से पढ़ाई कर रहे हैं तथा साथ ही सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी हिस्सा लेते हैं। परेशानियों का सामना करते हुए चुनौतियों का सामना कर उसे हरा कर समाज के लिए हमेशा कुछ बेहतर योगदान देना ही कृष्णा का लक्ष्य है। नशे से होने वाले नुकसान और युवाओं  को इसमें लिप्त होता देख कृष्णा इन दिनों एक जागरूकता दौड़ कर रहे हैं। वह सबसे कम आयु में नशे के खिलाफ 600 किलोमीटर दौड़ने वाले पहले युवा हैं। वह हर दिन 30 से 40 किलोमीटर दौड़ कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। विद्यालय में जाकर शपथ दिला रहे हैं और युवाओं को इस अभियान से जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मसूरी में 33 किलोमीटर जागरूकता दौड़ की और लोगों को जागरूक किया व मसूरी में प्रवास करने के बाद सुबह देहरादून रवाना हो गये। नशे के खिलाफ अकेले लडने के जज्बे को देख आम जनता उनसे प्रभावित भी हो रही है और अभियान में उनके साथ होने का आश्वासन दे रही है। यात्रा के दौरान रहने और खाने पीने के लिए वह लोगों से मदद भी मांग रहे हैं। यात्रा में टीम के अन्य 3 सदस्य भी उनकी सेहत, खाने पीने और अन्य चीजों का ध्यान दे रहे हैं। वहीं वह लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आहवान कर रहे हैं व अभियान को पूरा करने में उनका सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।