नगर पालिका व हिलदारी के संयुक्त प्रयास से 250 स्व्चच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी तथा हिलदारी ने उप जिला चिकित्सालय में संयुक्त प्रयास से 2 दिवसीय पर्यावरण मित्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया  जिसमें कीन के मुहल्ला समिति वर्कर, आरएमएफ कर्मचारी, नगर पालिका के संविदा तथा मसूरी में शहर को साफ रखने वाले पर्यावरण मित्र एवं कचरा चुनने वालो को चिकित्सा शिविर का लाभ दिया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
नगर पालिका एवं हिलदारी ने स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य व उनके जीवन के सुधार करने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें  उनका ब्लूड ग्रुप, टेंपरेचर पल्स, वेट, हाइट, बीपी, सुगर, स्किन, आखों, दांत, हाइपीटेटिस्ट, एचआईवी, ओरल, हाइजीन, न्यूट्रीशन एडवांस इत्यादि की निशुल्क जांच की गई साथ ही सबको सूक्ष्म अल्पहार भी दिया गया।   स्वास्थ्य सिविर को सफल बनाने में उप जिला चिकित्सालय से सीएमएस डॉक्टर यतेन्द्र सिंह, वरिष्ट चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप राणा के नेतृत्व में चिकित्सकों का पैनल बनाया गया व स्वच्छता कर्मियों की जांच की गई।  जिसमें डा, एस के नेगी, डा. सुशील सैनी, डा. बीना सिंह, डा. मीता श्रीवास्तव, आदि चिकित्सकों के साथ जांच करने वाली टीम मौजूद रही।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता से जुड़े कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य है, जिस संबंध में सीएमएस उप जिला चिकित्सालय डा. यतेंद्र सिंह से बात की व दो दिवसीय शिविर का आयोजन अस्पताल में करवाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने कहा हिलदारी एवं नगर पालिका के सहयोग से हर वर्ष स्वच्छता कर्मियोें के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया जाता है जिससे वह स्वस्थ्य रह सकें व प्रयास करेंगे कि ऐसी सुविधा हमारे कर्मचारियों को आगे भी मिलती रहे। हिलदारी के दीपक ने बताया कि इस शिविर में 2 दिनों के अंदर करीब 230 से अधिक पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड बनाया गया है जिसमें सारी  जांचे एक स्वास्थ्य डायरी में लिखी गई है इस अवसर पर कीन से नीलम, जेबा, अरुण, सविता, सुपरवाइजर और नगर पालिका से सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेन्द्र बिष्ट, हिलदारी से बबीता, लीला, निशा, और दीपक मौजूद रहे।