निवर्तमान सभासद की सक्रियता से बड़ी दुर्घटना होने से टली।

मसूरी :-बरसात के सीजन में मसूरी शहर में जगह-जगह भू धसाव व पेड़ों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। बार्लोगंज में भी बांज के एक पेड़ की शाखा क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो सकता था किंतु स्थानीय निवासियों एवं निवर्तमान सभासद सरिता कोहली की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।

सही समय पर वन विभाग को सूचित किया गया व निवर्तमान सभासद सरिता कोहली द्वारा वन विभाग को सूचित कर एनओसी लेकर मसूरी नगर पालिका व विद्युत विभाग के संज्ञान में लाकर,  विद्युत विभाग से शटडाउन करने पेड़ की शाखा को काटकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाया गया।

जिससे लोगों ने राहत की सांस ली एवं निवर्तमान सभासद सरिता कोहली की सक्रियता  की प्रशंसा की।