जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में एलन, सेंटजार्ज व मेनोराइट ने मैच जीते।

मसूरी:-सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 51वाँ ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज नौवें दिन कुल चार मैच खेले गए। जिसमें आज पहला मैच युवा स्पोर्टस क्लब और नवचेतन स्पोर्टस क्लब के बीच खेला गया लेकिन मैच 1-1 से ड्रा रहा। दूसरे मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल ने दून वैली पब्लिक स्कूल को 5-2 से हराया। तीसरे मैच में सेंट जॉर्ज कॉलेज (ए) ने वुडस्टॉक स्कूल को 5-2 से हराया। चौथे मैच में मेनोराइट ने मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया। टूर्नामेंट में पुष्कर गुंसाई, सीएम भट््ट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री, अभिरूचि गुरुंग रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।