प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था ने रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र बांधे।

मसूरी:- प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति रक्षा बंधन के अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष व सदस्यों को राखी बांधी गई।
प्रजापिता ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हर वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर सामाजिक संस्थाओं जनप्रतिनिधियों को रखाी बांध कर भाईचारा बनाया जाता है। इसी कड़ी में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल व उनके साथ गये सदस्यों को राखी बांधी गई व अल्पाहार दिया गया। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आध्यात्मिक और धार्मिक संस्थानों में ब्रह्माकुमारीज़ अपना अलग अस्तित्व व महत्व है। जो लोगों को आध्यात्म से जोडने का कार्य करती हैं। इस अवसर पर ब्रहम कुमारी प्रियंका दीदी ने कहा कि त्योहारों से नवचेतना का संचार होता है और सुषुप्त शक्तियां जागृत होती हैं। उन्होंने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि यूं तो बंधन किसी को अच्छा नहीं लगता है लेकिन, इस रक्षाबंधन के बंधन में सभी बंधना चाहते हैं। जब हम ईश्वर के प्रेम व मर्यादाओं के बंधन में बंध जाते हैं तो विकारों और तमाम प्रकार की बुराइयों के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। विकारों से मुक्त होने और अनैतिकता से दूर रहने से स्वतः ही हमारी रक्षा होने लगती है। ऐसे में यही अदृश्य सत्ता परमात्मा की शक्ति है जो अपनी शिक्षाओं के द्वारा ही हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए सत्संग प्रतिदिन आवश्यक है। इस अवसर पर रजत अग्रवाल, जोगिंदर कुकरेजा, शिव अरोरा, मनोज अग्रवाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।