मसूरी:-श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष संजय जैन ने ध्वजारोहण किया व उपस्थित सभी लोगों व छात्रों ने राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना गूंज उठी।
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद, रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है और हमें देश की एकता और प्रगति के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर रोटरी क्लब ने विद्यालय के सभी छात्रों को स्टेशनरी और जलपान वितरित किए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य रणबीर सिंह, डॉ. के. एस. बिष्ट, विपुल मित्तल, दीपक अग्रवाल, रेनू जैन, योगिता गोयल, अंजलि मित्तल ने भी सक्रिय भाग लिया। इस मौके पर संस्कृत महविद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र पंवार, प्रिंसिपल मीनाक्षी चौहान, राकेश अग्रवाल, वैभव तायल, सहित अतिथि शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। समारोह ने बच्चों और उपस्थित सभी लोगों के दिलों में देशभक्ति का नया जोश भर दिया।

