आर एन भार्गव इण्टर कॉलेज के बच्चों को स्पोर्टस शूज दिए।

मसूरी:-  आर एन भार्गव इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर अग्रवाल महासभा मसूरी ने कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर गाजियाबाद से पधारे देवेंद्र अग्रवाल के सौजन्य से विद्यालय के सभी छात्रों व परिचारकों को स्पोर्ट्स शूज प्रदान किये गए ।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के मुख्य सलाहकार धन प्रकाश अग्रवाल ने छात्रों के लिए विशेष अतिथि भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए धन प्रकाश द्वारा नीट जैसी प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई का व्यय भार की व्यवस्था का आश्वासन दिया। गाजियाबाद से आये देवेन्द्र अग्रवाल द्वारा ऐसे छात्रों को अपनी ओर से 51000 रूपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य अनुज तायल द्वारा छात्रों से अपनी कक्षा में निरंतर उपस्थित रह कर अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों को मात्र अध्ययन पर ध्यान देना है। अध्ययन में अन्य किसी भी प्रकार की बाधाओं का समाधान समाज के विभिन्न सहयोगियों के माध्यम से सदैव किया जाएगा। इस अवसर पर एमपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिलचौहान, प्रोफेसर डॉ शालिनी गुप्ता, अग्रवाल महासभा के महामंत्री संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश मित्तल, ममता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, बचपन प्ले स्कूल के प्रधानाध्यापिका सपना गोयल, विद्यालय के प्रबंधक सतीश गोयल, नीरज अग्रवाल सहित बचपन प्ले स्कूल व विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।