शहर कांग्रेस ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर जयंती पर याद किया।

मसूरी:- शहर कांग्रेस ने देश के पूर्व प्रधानममंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस भवन में आयोजित किया ज़हां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी गई व देश के विकास में उनके योगदान के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया  कि वे राजीव गांधी के जन्म दिवस पर संकल्प ले तथा प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आवासों में पार्टी का झंडा लगाये।

शहर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे विषम परिस्थितियों में देश का कार्यभाल संभाला जब तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गई थी। लेकिन उन्होंने देश को संभाला व विकास की ओर ले गये। उन्होंने संचार क्रांति को जन्म दिया व विश्व शांति के लिए कार्य किया श्रीलंका में शांति सेना भेजी जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने शहादत दी। राजीव गांधी ने महिलाओं को नगर पालिकाओं व पंचायतों में तीस प्रतिशत आरक्षण दिया लेकिन आज पूरा देश मंहगाई से त्रस्त है, विकास ठप्प हो गया है देश में कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है जिसकी जिम्मेदार भाजपा की सरकार है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री व सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ मना रही है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया उनके बताये मार्ग पर चलना व उनके जीवन के बारे में युवा पीढी को बताया जाना चाहिए केवल पुष्प अर्पित करने से कुछ नहीं होगा। उनके द्वारा किए गये कार्यों से जनता को अवगत कराना चाहिए जबकि सत्तारूढ दल उनको भुलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगायेगे जिससे उनके अंदर जोश बढे व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढे व संगठित होकर जनता की आवाज को उठा सकें। इस अवसर पर भगवान सिंह धंनाई, विरेंद्र कैंतुरा, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, महिमानंद, हेमंत ग्रोवर, जसबीर कौर, भरोसी रावत, रूबीना अंजुम, केडी नौटियाल, दर्शन रावत, बीएस नेगी, जयपाल राणा, एजाज अहमद, महेश चंद, सोनू खरोला, तेजपाल रौथाण,राजेश मल्ल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।