संस्कृत सप्ताह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न।

 मसूरी:- श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सप्ताह भर की गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत करने के साथ हुआ।
श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य ब्रजेश सयाना, छावनी की पूर्व सभासद चंद्रकला सयाना, भाजपा महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, समाजसेवी जोगेदर कुकरेजा व विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल व निर्मला अग्र्रवाल ने बतौर अतिथि दीप प्रज्वलित व स्वस्ति वाचन के साथ किया गया व छात्रों ने संस्कृत में स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरे सप्ताह में हुए कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, संस्कृत यात्रा, व अन्य गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की  प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौहान, अध्यापिका गीता रावत, शकुंतला बिष्ट, आरती सिंघल, अध्यापक प्रवीण बंधानी, महेश तिवारी, कैलाश चंद्र सती, सहित विद्यालय के कर्मचारी, व छात्र मौजूद रहे।