23मार्च को परेट ग्राउंड मैदान में होगा शपथग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री सहित मंत्री लेंगे शपथ.

उत्तराखंड में भले ही सीएम चेहरा तय नहीं हुआ लेकिन उत्तराखंड में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो गई है जी हां उत्तराखंड में आगामी 23 मार्च को बीजेपी का चुना हुआ मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेगा साथ में पूरी कैबिनेट भी शपथ लेंगी माना जा रहा है शपथ ग्रहण कार्यक्रम परेड ग्राउंड मैदान में होगा।उससे पहले आज 3:00 बजे के लगभग बीजेपी के पर्यवेक्षक आएंगे और पांच बजे विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी जिसमे सीएम का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में हर ओर जहां कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस बात को लेकर हल्ला मचा हुआ है और मीडिया फेम में करीब आधा दर्जन नाम तैर रहे हैं। वही जनता यह भी जानना चाहती है कि नई सरकार में मंत्री कौन कौन बनेगा जैसा कि हम आपको बता रहे हैं क्यों उत्तराखंड में बीजेपी गुजरात मॉडल को अपना सकती है मंत्रिमंडल के चयन में यही नए और युवा चेहरों को मौका मिल सकता है ऐसे में आपको बता दें कि इस बार मंत्री के रूप में कौन सबसे आगे हैं जिनको मौका इस बार कैबिनेट में मिल सकता है सूत्र बताते हैं इस बार कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा जिनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को इस बार मंत्री बनाया जा सकता है, इसके अलावा कैबिनेट में विधायक प्रदीप बत्रा को भी मौका दिया जा सकता है वही देहरादून से विधायक उमेश शर्मा काऊ का भी मंत्रिमंडल में जाना तय माना जा रहा है इनके अलावा टिहरी लोकसभा से प्रीतम पवार या फिर किशोर उपाध्याय में से किसी एक को मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं, वहीं विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को भी इस बार कैबिनेट में जगह मिल सकती है,और बागेश्वर विधायक चंदन राम दास को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की प्रबल संभावना है वही महिला के रूप में रितु खंडूरी को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है माना जा रहा है इस बार पार्टी आलाकमान नए चेहरों पर दांव लगाना चाहता है हालांकि 2 से 3 मंत्री पुरानी कैबिनेट के चेहरे भी दिखाई देंगे.अब भले ही मंत्रिमंडल क्या होगा क्या नहीं यह भी कल साफ हो जाएगा लेकिन कुल मिलाकर पार्टी आलाकमान इस बार लगभग तय कर चुका हैं कि नए नामों को मौका मिल जाए बाकी आने वाले समय में सब मालूम चल ही जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *