मसूरी:- मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगीधार ट्रीटमेंट कार्य किए जाने के कारण आये दिन पांच किमी से अधिक लंबा जाम लग रहा है विशेष कर वीकएंड पर तो यह छह से सात किमी का जाम बन जाता है। जिसके कारण आने जाने वालों को घंटो जाम में फंसने पर मजबूर होना पड़ता है वहीं कई लोगों को विलंब होने के कारण नुकसान भी उठाना पडता है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
मसूरी देहराूदन मार्ग गलोगी धार ट्रीटमेंट कार्य शुरू होने के कारण वहां पर एक ओर के वाहनों को छोडा जाता है व कुछ समय बाद दूसरी ओर के वाहनों को छोडा जाता है लेकिन जब तक वाहनों को छोडा जाता है तब तक कई किमी का जाम लग जाता है। जिसके कारण रोज मर्रा नौकरी पेशा करने वालों, स्कूली बच्चों को विलंब हो जाता है वहीं पर्यटकों को भी घंटो जाम में फंसने पर मजबूर होना पड़ता है। लंबा जाम खुलने में एक से दो घंटे का समय लग जाता है ऐसे में जिन लोगों को बाहर जाना है किसी को रेल, हवाई जहाज से जाना है उनके टिकट बुक होते है लेकिन समय पर न पहुंचने से उनको नुकसान उठाना पड रहा है। वहीं कुछ लोगों को आगेे की बस पकड़नी पडती है उनकी बसे छुट जाती है। जबकि प्रशासन अगर थोड़ा ध्यान दे तो छोटे वाहनों को कोल्हूखेत से झडीपानी मार्ग से रवाना किया जा सकता है लेकिन उस रोड की हालत खराब होने के कारण आम चालक वाहन ले जाने से डरता है अगर यह रोड ठीक कर दी जाय व रोड के गढढों को भर दिया जाय तो छोटे वाहन वहां से आ जा सकते है जिस कारण जाम की समस्या का कुछ हद तक निदान हो सकता है। नगर पालिका ने विगत दिनों रोड के कुछ हिस्से को ठीक किया था लेकिन यह झडीपानी के पुराने टोल तक ही किया उससे आगे रोड खराब है हालांकि लोग रिस्क लेकर अपने वाहन ले जाते है, अगर इस रोड को ठीक कर दिया जाय तो काफी वाहनों को वहां से रवाना किया जा सकता है इस पर नगर पालिका व प्रशासन को ध्यान देकर रोड की मरम्मत करवानी चाहिए साथ ही रोड के किनाने रेलिंग लगानी चाहिए। वीक एंड पर तो और अधिक लंबा जाम लग जाता है व लोगों को मसूरी पहुचंने में एक घंटे केे बजाय तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है।

