मसूरी:- मसूरी बेकर हिल पार्किंग के नीचे नगर पालिका के आवासों के समीप एक पुश्ता ढह गया जिसके कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुश्ता ढहने से इस क्षेत्र में खतरा पैदा हो गया है व भूस्खलन की संभावना बढ गयी है।
मसूरी बेकर हिल पार्किंग के नीचे नगर पालिका के आवासों के उपर एक पुश्ता जिसे आरसीसी से बनाया गया था वह गिर गया जिसके कारण अखिलेश के कीचन पर पुश्ते के पत्थर गिरने से उनका कीचन को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुश्ता ढहने के बाद क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ गया है व पहाडी के दरकने की संभावना बन गई है। जिससे कभी भी बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं जिसे आरसीसी की दीवार बताया गया उसे गुणवत्ता विहीन बताया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद ने मौके पर टीम भेज कर निरीक्षण किया। पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि पुश्ता दो साल पहले लगा था व उसका अभी भुगतान भी नहीं हुआ है।

