मसूरी। कुलड़ी मालरोड के हीरा भवन सराय क्षेत्र में कालिका मंदिर के समीप सुबह नगर पालिका आवास का पुश्ता अचानक ढह जाने से चार शौचालय व एक किचन गिर गया। हालांकि जान-माल की कोई हानि नहीं हुई लेकिन नुकसान बड़ा हो गया।
मां कालिका मंदिर सराय में अचानक गिरे पालिका आवास के पुश्ते के कारण चार शौचालय व एक किचन भरभरा कर गिर गया। हालांकि आज बारिश नहीं थी लेकिन विगत दो दिनों की लगातार बारिश से यह घटना हो गयी। लेकिन यह संतोष जनक रहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जबकि सुबह के समय लोेग शौच करने जाते हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय सभासद अमित। भट्ट मौके पर पहुंचे व घटना स्थल का निरीक्षण किया व उन्होंने अवगत कराया कि लगभग एक महीने पहले ही इस स्थल का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई थी एवं जल्द ही पुनः निर्माण का कार्य सुचारू होगा, पालिका द्वारा आश्वास्त किया गया है कि प्रभावित परिवारों को हर प्रकार की मदद समय रहते की जाएगी। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उन्हें इस घटना का संज्ञान है व शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा यह पालिका के कर्मचारियों के आवास है व उन्ही के शौचालय थे।
ss

